अनियंत्रित मोटरसाइकिल ढलान में घुसी-एक व्यक्ति की मौत

0

बालाघाट।
ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत समनापुर रोड पर ग्राम धापेवाड़ा के आगे सोनबीरी नाला के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान वाल्मिक पिता भोलाराम गौतम 50 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 33 गायखुरी बालाघाट के नाम से की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाल्मिक गौतम मूलतः ग्राम घोटी (लालबर्रा) के निवासी थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ गायखुरी में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। वे पेशे से किसान थे और कृषि कार्य के सिलसिले में अक्सर अपने गांव घोटी आते-जाते रहते थे।
बताया गया कि 26 मार्च की सुबह वे मोटरसाइकिल से अपने गांव घोटी कृषि कार्य के लिए गए थे। शाम को लगभग 7:30 बजे वे घोटी से बालाघाट लौट रहे थे। तभी समनापुर से बालाघाट मार्ग पर सोनबीरी नाला के पास मोड़ (गोलाई) में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढलान में जा घुसी। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया।जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में हो चुकी थी।जिला अस्पताल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम 27 मार्च को किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here