जर्जर मार्ग से ग्रामीण हलाकान पक्की सडक़ बनाने की उठी मांग

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कासपुर कालागोटा केरा को जोडऩे वाला मुख्य मार्ग वर्तमान में बदहाल हो रहा है। यह कच्चा मार्ग इस कदर जर्जर हो चुका है कि यहां से गुजरना राहगीरों के लिए किसी जोखिम भरे सफर से कम नहीं है। सडक़ पर जगह जगह हुए गहरे गड्ढे और उभरी हुई नुकीली गिट्टियां ना केवल आवागमन को बाधित कर रही है बल्कि आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं। कासपुर कालागोटा केरा जाने वाला यह मार्ग क्षेत्र के लिए एक सीधा संपर्क की तरह है। यह मार्ग कासपुर से बालाघाट जाने के लिए सबसे सीधा और सटीक रास्ता है जो केरा और भांडी होते हुए सीधे जिला मुख्यालय को जोड़ता है। इसके साथ ही यह मार्ग कालागोटा ,मंगेझरी और महाराजपुर होते हुए डोंगरमाली की ओर भी जाता है। इस मार्ग पर रोजाना एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों का आवागमन होता है। स्कूल जाने वाले बच्चे हों या अस्पताल जाने वाले मरीज कच्चा रास्ता होने के कारण हर किसी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ की हालत इतनी खराब है कि दोपहिया और चार पहिया वाहनों का संतुलन बिगडऩा आम बात हो गई है। कच्चे मार्ग पर मिट्टी धंसने और गिट्टियों के बाहर निकल आने से वाहन चालकों को काफ ी मशक्कत करनी पड़ती है। रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है जिससे अनहोनी का डर बना रहता है। ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि मार्ग का कुछ हिस्सा स्वीकृत होने की चर्चा तो हैं लेकिन धरातल पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों की शासन प्रशासन से पुरजोर मांग है कि इस पूरे कच्चे मार्ग का अविलंब पक्का कर पूर्व में स्वीकृत निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कर जर्जर हो चुके हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

बारिश में स्कुल के विद्यार्थीयों को आने जाने में होती परेशानी-शुभम बिसेन

छात्र शुभम बिसेन ने बताया कि कासपुर से आखर टोला रोड़ है जो बहुत ज्यादा खराब है। चलने लायक नहीं है इसमें जो गड्ढे बने हुए उसमें पानी जमा हो जाता है बहुत दिक्कत होती है। दुर्घटनाग्रस्त लोग होते हैं हम स्कूल जाते हैं तो साइकिल मोटरसाइकिल चलाने में दिक्कत होती है। कोई बड़ा वाहन आने पर धूल उड़ती है जिससे हमारे कपड़े खराब हो जाते हैं यह मार्ग बहुत दिनों से खराब है। इसे बनाने पर ध्यान देना चाहिए अभी कुछ आया है बोलते हैं परंतु स्पष्ट कुछ नहीं है। इसके पहले यहां मुरूम डाली गई थी उसके बाद कुछ नहीं किया गया है यह पूरी सडक़ यदि बन जाती है तो आने जाने में हमें सुविधा होगी।

कच्चा मार्ग होने से आये दिन हो रही दुर्घटनायें-श्यामलाल बोरीकार

राहगीर श्यामलाल बोरीकार ने बताया कि मैं बीरसोला रहता हूं इस मार्ग से सप्ताह में २ बार आना जाना होता है। हम मदनपुर से कासपुर तक पक्की सडक़ से आते हैं फि र यहां से कालागोटा ,मंगेझरी ,महाराजपुर या भांडी तरफ जाना हो कच्चा मार्ग है। मार्ग में बहुत ज्यादा गड्ढे है क्योंकि यह कच्चा मार्ग है पक्का नहीं है पत्थर निकल गए हैं मुरूम का रोड पड़ता है दुर्घटनाएं होती रहती है। यदि देखें तो इधर गांव के बस्ती में पक्की सीसी सडक़ है उसके अलावा मुख्य सडक़ कच्ची है जिसे बनाना चाहिए ताकि आवागमन अच्छा हो।

मार्ग बनाने की मांग को लेकर कई बार प्रयास किया गया-कृष्णा लालू हनवत

जनपद सदस्य कृष्णा लालू हनवत ने बताया कि यह कासपुर से केरा मार्ग है जो बालाघाट को जोड़ता है। करीब १० पंचायत से अधिक ग्राम के लोग यहां से आना जाना करते हैं यह हमारे लिए सरल मार्ग है। जो अती क्षतिग्रस्त है बारिश में तो हमे चलना मुश्किल हो जाता है अभी बड़े.बड़े गड्ढे हैं। अभी कुछ मार्ग स्वीकृत हुआ है परंतु कासपुर से केरा तक करीब २ किलोमीटर का कच्चा मार्ग है जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यहां पर बड़े वाहन आना जाना नहीं कर पाते हैं गड्ढे हो गए हैं कीचड़ हो जाता है। बालाघाट हमें बारिश के समय ७ किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है एक दर्जन ग्राम के लोग इस मार्ग से वारासिवनी आते जाते हैं। हमारे द्वारा मार्ग की मांग को लेकर कई बार प्रयास किया गया परंतु अभी तक हुआ कुछ नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here