लामता में जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत महकारी नदी में सफाई कार्य संपन्न

0

लामता (बालाघाट)। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बालाघाट अंतर्गत ग्राम पंचायत लामता में जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत महकारी नदी में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
इस दौरान ग्राम पंचायत लामता के व्यापारी संघ, ग्रामीणों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर नदी की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा किए गए बोरी बंधान कार्य को जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। उपस्थित सभी लोगों ने इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया तथा जल संरक्षण हेतु शपथ भी ग्रहण की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत एवं तहसील प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया कि घरों एवं दुकानों का कचरा किसी भी जल स्रोत में न डाला जाए, जिससे स्वच्छता एवं जल की गुणवत्ता बनाए रखी जा सके।
कार्यक्रम में लामता तहसीलदार श्री दशवंता मरावी, सरपंच श्री हुलासमल कोचर, उपसरपंच श्री राजेंद्र मानेश्वर, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश खैरवार, सचिव श्री आशीष राहंगडाले सहित शरद जायसवाल, शत्रुघ्न असाटी, प्रदीप जैन, गणेश असाटी, शुभम गुप्ता, राकेश जैन, विक्रम ठाकुर, सुशील कोचर, यश कोचर, वेद प्रकाश घुले, अनमोल भलावी, लक्की ब्रम्हे, हर्ष जैन, अमित धामड़े, अनमोल चौरसिया, लखन असाटी, सुमित पारासर, ग्राम रक्षक दिनेश राउत, दिलीप चौहान, पुलिस थाना स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here