पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल: घायल दोनो व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

0

बालाघाट
जिले के बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्की रोड पर स्थित इमली मोड़ के पास साइकिल रोड किनारे पेड़ से टकराने से गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 3 मार्च को 11:30 बजे करीब दर्शनसिह पिता जगनसिह मरकाम 35 वर्ष की मौत हुई तो 4:30 बजे बहादुरसिंह पिता लामूसिह धुर्वे 40 वर्ष ने दम तोड़ दिया। दोनों व्यक्ति ग्राम लगमा थाना बैहर निवासी है। 2 अप्रैल को यह दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हुआ था। जब दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल में बैहर से अपने घर लगमा जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के ग्राम लगमा निवासी दर्शन सिंह मरकाम और बहादुर सिंह धुर्वे दोनों आपस में रिश्तेदार है जोअपने परिवार के साथ खेती किसानी करते थे। 2 अप्रैल को दर्शन सिंह मरकाम अपने रिश्तेदार बहादुर सिंह धुर्वे के साथ मोटरसाइकिल में किसी काम से बैहर आये थे। 2 बजे करीब दोनों बैहर से अपना काम निपटने के बाद मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। मोटरसाइकिल दर्शन सिंह मरकाम चल रहा था।इसी दौरान बैहर से मुक्की रोड़ इमली मोड़ के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।इस हादसे में दोनोंव्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें तत्काल बैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया था। जिला अस्पताल बालाघाट में दोनों का इलाज चल रहा था। जिला अस्पताल बालाघाट में उपचार के दौरान 3 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे दर्शन सिंह मरकाम ने दम तोड़ दिया वहीं बहादुर सिंह का इलाज चल ही रहा था। जिला अस्पताल पुलिस ने दर्शन सिंह मरकाम का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए थे इसके कुछ घंटे बाद शाम 4:30 बजे करीब बहादुर सिंह धुर्वे की भी जिला अस्पताल में ही उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। जिला अस्पताल पुलिस ने मौके की प्रारंभिक कार्रवाई करने के बाद ने शव को जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिए हैं। जिसका पोस्टमार्टम 4 अप्रैल को किया जाएगा। बताया गया है कि
दर्शन सिंह मरकाम के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं और बहादुर सिंह धुर्वे के परिवार में पत्नी और एक बेटी और दो बेटे हैं। दोनों व्यक्ति अपने परिवार के साथ खेती मजदूरी कर जीवनव्यापन करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here