Pope Leo: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप के निशाने पर अब पोप लियो, जमकर निकाली भड़ास, बताया बेहद कमजोर

0
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अब पोप लियो हैं। ट्रंप ने पोल लियो को लेकर जमकर भड़ास निकाली है और उन्हें बेहद कमजोर बताया है। ट्रंप ने कहा कि पोप लियो अपराध के मामले में कमजोर हैं और विदेश नीति के लिहाज से बेहद कमजोर हैं। वे ट्रंप प्रशासन के “डर” की बात तो करते हैं, लेकिन कोविड के दौरान कैथोलिक चर्च और अन्य सभी ईसाई संगठनों के उस डर का जिक्र तक नहीं करते, जब चर्च में प्रार्थना सभाएं आयोजित करने पर, यहां तक कि बाहर जाकर दस-बीस फीट की दूरी बनाए रखने पर भी, पादरियों, मंत्रियों और अन्य सभी को गिरफ्तार किया जा रहा था।
  • वार्ता नाकाम होते ही फिर युद्ध छिड़ने के आसार, ईरान पर हमले का नया दौर शुरू कर सकते हैं ट्रंप
  • मुझे उनका भाई लुई उनसे कहीं ज़्यादा पसंद
  • ट्रंप ने कहा, मुझे उनका भाई लुई उनसे कहीं ज्यादा पसंद है, क्योंकि लुई पूरी तरह से MAGA का समर्थक है। वह इस बात को समझता है, जबकि लियो नहीं! मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो ईरान के पास परमाणु हथियार होने को जायज समझे। मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो यह सोचे कि अमेरिका द्वारा वेनेज़ुएला पर हमला करना बेहद बुरा है, एक ऐसा देश जो भारी मात्रा में ड्रग्स अमेरिका भेज रहा था और इससे भी बुरा, अपने कैदियों, जिनमें हत्यारे, ड्रग डीलर और कातिल शामिल थे, को हमारे देश में भेज रहा था। और मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति की आलोचना करे, क्योंकि मैं वही कर रहा हूं जिसके लिए मुझे भारी बहुमत से चुना गया था – अपराध दर को रिकॉर्ड निचले स्तर पर लाना और इतिहास का सबसे बड़ा शेयर बाजार बनाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here