खंडवा। गर्मी का सीजन शुरु होते ही है जंगल में अतिक्रमणकारी एक बार फिर सक्रिय हो चुके हैं। बोवनी करने के लिए जंगल में खेत तैयार किए जा रहे हैं। रोक-टोक कर रही वन विभाग की टीम के साथ अतिक्रमणकारी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने तक से नहीं चूक रहे हैं।
ऐसा ही मामला सोमवार सुबह भी हुआ। सुबह करीब 30 से 40 अतिक्रमणकारी बाहरी जिलों—बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर से पहुंचकर जंगल क्षेत्र में कब्जा करने लगे। सूचना मिलते ही वन विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण रोकने का प्रयास किया।










































