Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में वापस लौटेगी मंदिरा, नर्क बनाएगी तुलसी की जिंदगी

0

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में जल्द ही मंदिरा यानी अचिंत कौर की एंट्री होने वाली हैKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एकता कपूर ने पुरानी विलेन तृप्ति की वापसी कराई थी, जिसके बाद से ही शो में तूफान पर तूफान देखने को मिल रहा है। वहीं अब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को नंबर 1 बनाने के लिए एकता कपूर एक और बड़ा दांव खेलने के लिए तैयार है। दरअसल, शो में ओजी विलेन की वापसी होने वाली है, जो तुलसी की जिंदगी को नर्क बनाती नजर आएगी। पहले भी उसने तुलसी की गृहस्थी को उजाड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की ये विलेन कोई और नहीं बल्कि मंदिरा हैं।‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में अचिंत कौर की वापसी ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। आईडब्ल्यू एम बज की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में अनुपम के साथ-साथ मंदिरा की भी वापसी होने वाली है। वहीं इस रोल में अचिंत कौर दोबारा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कदम रखती नजर आएंगी। उनसे जुड़े सूत्रों ने इस बारे में कहा, “अचिंत कौर जल्द ही ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लिए शूटिंग शुरू करेंगी।” बता दें कि सीरियल में मिहीर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर मंदिरा के साथ था। शो में दोनों का बेटा करण था, जिसे आगे चलकर तुलसी ने पालाखबरों की मानें तो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर मीडिया ने अचिंत कौर से जुड़ने की कोशिश की थी, लेकिन एक्ट्रेस की ओर से इस बात पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। वहीं दूसरी ओर अनुपम के तौर पर अमन वर्मा एक बार फिर से अपने किरदार से धूम मचाते दिखाई देंगे। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मंदिरा और अनुपम की वापसी क्या नया मोड़ लेकर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here