CSK ने IPL 2026 में भले ही पहली बार जीता मैच, लेकिन कप्तान पर BCCI ने ठोका लाखों का जुर्माना

0

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार 11 अप्रैल को सीजन की पहली जीत दर्ज की। चेन्नई ने इससे पहले लगातार तीन मैच हारे थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के बाद सीएसके का 19वें सीजन में पहली बार खाता खुला। इसके साथ ही चेन्नई ने अपने घर में लगातार 6 हार के बाद पहली जीत भी दर्ज की। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और टीम का स्कोर 20 ओवर में 212 रन पर पहुंचाया। वहीं इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में 189 रन बनाकर ढेर हो गई। चेन्नई ने यह मुकाबला 23 रनों से जीता।

कप्तान गायकवाड़ पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

भले ही चेन्नई ने यह मुकाबला जीत लिया हो, लेकिन सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर बीसीसीआई ने मोटा जुर्माना ठोक दिया। बीसीसीआई और IPL आयोजकों की तरफ ने गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। ऐसे में टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना लगाया गया। आईपीएल ने आधिकारिक मीडिया रिलीज में बताया कि सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने धीमी ओवर-रेट बनाए रखी।

कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत जुर्माना

IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत सीएसके का इस सीजन में यह पहला उल्लंघन था। यह नियम मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह मैच फीस का 50 परसेंट होता है। आईपीएल 2026 में कई टीम कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर दो बार जुर्माना लग चुका है। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी इसके लपेटे में आ चुके हैं। बता दें कि पहली बार किसी टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया जाता है तो टीम के कप्तान पर जुर्माना लगता है। वहीं अगर दूसरी बार कोई टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो टीम के सभी 12 खिलाड़ियों पर जुर्माना लगता है। तब टीम के कप्तान पर मैच फीस का 100 फीसदी यानि 24 लाख रुपये और अन्य खिलाड़ियों पर 6-6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here