रील का खूनी शौक… मऊगंज में बाइक चलाते समय वीडियो बनाने के चक्कर में 3 दोस्तों की मौत, 2 घायल

0

मऊगंज। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून आज के युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ताजा मामला मऊगंज जिले से सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे पर रील बनाने के चक्कर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह दर्दनाक हादसा आज मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिया के पास नेशनल हाईवे पर हुआ।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

चश्मदीदों और पुलिस के अनुसार, एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए मोबाइल से रील बना रहे थे। रील बनाने की धुन में युवकों का ध्यान सड़क से भटक गया और उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से जा टकराई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य टीवीएस अपाचे बाइक भी असंतुलित होकर टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि पल्सर सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here