निशांत कुमार बिहार के मंत्रिमंडल में नहीं होंगे शामिल; सूत्रों का बड़ा दावा, डिप्टी सीएम पद पर भी बढ़ी अटकलें

0
  • आज भारत में कोई बात सबसे ज्यादा चर्चा में हैं तो वे है बिहार की राजनीति। यहां भाजपा पहली बार अपना सीएम बनाने जा रही है। नए सीएम के नाम का भी जल्दी ही एलान हो जाएगा। ये राजनीतिक कवायद इसलिए हो रही है क्योंकि वर्तमान सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। इस बाबत उन्होंने अपना इस्तीफा भी राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को सौंप दिया है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि निशांत कुमार बिहार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा, वे डिप्टी सीएम भी नहीं बनेंगे।सूत्रों ने इस बात का दावा किया है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीतिश कुमार के बेटे निशांत सूबे के डिप्टी सीएम बन सकते हैं।
  • कौन हैं निशांत कुमार?
  • निशांत कुमार का जन्म 1980 में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई पहले पटना के सेंट कैरेंस स्कूल में हुई। फिर वे मसूरी के मानव भारती स्कूल भरती हुए। वहां जब हॉस्टल में रहते हुए उनकी तबियत अक्सर खराब रहने लगी तो उन्हें पटना वापस बुला लिया गया। जिसके बाद उनका दाखिला पटना के बेली रोड स्थित केन्द्रीय विद्यालय में कराया गया। वे अत्यंत संकोची, सरल स्वभाव के हैं।
  • बीते आठ मार्च को निशांत कुमार ने जेडीयू ज्वाइन कर ली थी। 40 वर्ष से अधिक आयु के इंजीनियरिंग स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here