राजस्थान रॉयल्स डील पर सोमानी ग्रुप ने तोड़ी चुप्पी, गंभीर आरोप भी लगाए, कहा- हमने बोली वापस नहीं ली

0

मित्तल परिवार और अदार पूनावाला के आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स खरीदने के कुछ दिनों बाद, अमेरिका की काल सोमानी ग्रुप ने कहा है कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स पर लगाई अपनी बोली वापस नहीं ली। उन्हें बिक्री प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। मार्च में काल सोमानी कथित तौर पर राजस्थान रॉयल्स में रिकॉर्ड 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर में प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए सहमत हुए थे। यह डील आईपीएल 2026 के बाद पूरी होने की उम्मीद थी। लेकिन, रविवार को लक्ष्मी एन. मित्तल और आदित्य मित्तल ने घोषणा की कि मनोज बडाले और अदार पूनावाला के साथ साझेदारी में राजस्थान रॉयल्स को खरीदने के लिए एक पक्का समझौता कर लिया गया है।

काल सोमानी के कंसोर्टियम ने क्या कहा?

कंसोर्टियम के चार निवेशकों काल सोमानी, रॉब और जॉर्डन वॉल्टन और माइकल हैम्प ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा, ‘हम राजस्थान रॉयल्स के स्वामित्व का हिस्सा न बन पाने से बहुत निराश हैं। हम पिछले छह महीने की लंबी प्रक्रिया के दौरान शुरू से आखिर तक लीड बिड थे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here