नई दिल्लीः तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद पार्टी अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को राज्य में सरकार बनाने का दावा औपचारिक रूप से पेश किया। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है और विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का मौका देने का अनुरोध किया है। हालांकि अभी राज्यपाल ने कोई औपचारिक कदम नहीं उठाया है।
डेमोक्रेसी के लिए विजय को बुला लीजिएः स्वामी
इसी बीच, वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने विजय थलपति को सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर राज्यपाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “यह चौंकाने वाली बात है कि तमिलनाडु राज्य विधानसभा चुनावों में TVK के सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद, तमिलनाडु के राज्यपाल ने अभी तक TVK नेता विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है।”










































