शहडोल में एसपी बंगले के पास पुलिस कर्मी कर रहा था बदसलूकी, चाट ठेला वाली महिला ने बीच सड़क पर पीटा

0

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजेंद्र टाकीज के पास एक पुलिसकर्मी को महिला से बदसलूकी करना भारी हो गया। महिला ने बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया।दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई

वीडियो के अनुसार, एसपी बंगले के पास चाट का ठेला लगाने वाली महिला से पुलिसकर्मी रिंकू सिंह बदसलूकी कर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।महिला बोली-आत्मरक्षा में यह कदम उठाया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर पुलिसकर्मी रिंकू सिंह की बीच सड़क ही जमकर पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि रिंकू सिंह उससे अभद्र व्यवहार कर रहा था, जिसके चलते उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया।रिंकू सिंह एक मामले में हो चुका है दंडित

पुलिस ने रिंकू सिंह को अपने साथ थाने ले जाकर मामले की जांच कर रही है। रिंकू सिंह पहले से ही पुलिस लाइन में एक मामले में दंडित हो चुका है और विभागीय जांच का सामना कर रहा है। पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर हंगामा हो रहा है और लोग तमाशबीन बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here