नई दिल्ली: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को देशों के द्विपक्षीय संबंधों में गति देने वाला माना जा रहा है। भारत और वियतनाम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के बीच 13 डील हुई हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि आखिर किन-किन क्षेत्रों में भारत और वियतनाम मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
प्राचीन मंदिरों की ली जिम्मेदारी
पीएम मोदी ने बताया कि हमारी साझा विरासत को जीवंत रखने के लिए, हम वियतनाम के प्राचीन चम्पा सभ्यता के मी सॉन और न्हान टवर मंदिरों का पुनर्निमाण कर रहे हैं। अब हम चम्पा सभ्यता की मनुस्क्रिप्ट को भी डिजिटलाइज करेंगे, और इस अमूल्य धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करेंगे।










































