अमेरिका में चीन से आई ‘साइलेंट किलर चींटी’ का खतरा बढ़ा, 20 राज्यों में अलर्ट

0

नई दिल्ली। अमेरिका में एक खतरनाक विदेशी चींटी प्रजाति एशियन नीडल एंट के तेजी से फैलने से स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। चीन से आई यह छोटी, गहरे भूरे से काले रंग की चींटी अब देश के कम से कम 20 राज्यों में फैल चुकी है, जिसके बाद कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

प्रभावित राज्यों में फ्लोरिडा, जॉर्जिया, टेक्सास, न्यूयॉर्क और पेंसिल्वेनिया के साथ-साथ मैसाचुसेट्स और विस्कॉन्सिन जैसे उत्तरी क्षेत्र भी शामिल हैं।

यह प्रजाति अमेरिका में करीब 90 साल पहले भी दर्ज की गई थी

हालांकि यह प्रजाति अमेरिका में करीब 90 साल पहले भी दर्ज की गई थी, लेकिन हाल के वर्षों में इसकी संख्या में तेज वृद्धि देखी गई है। यह चींटी आम चींटियों की तरह टीले (एंथिल) नहीं बनाती, बल्कि पत्तों के ढेर, सड़ी लकड़ी और जंगलों में छिपकर रहती है। इसी वजह से लोगों का अनजाने में इसके संपर्क में आना आसान हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here