नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर विपक्षी ‘ इंडिया गठबंधन ’ ( INDI Alliance ) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन किसी स्पष्ट मिशन या विजन पर आधारित नहीं है। बल्कि यह भ्रम, विभाजन और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का समूह है। जो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में एकजुट हुआ है।
पूनावाला ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लोकल दलों का इस्तेमाल करती है और बाद में उन्हें छोड़ देती है। उन्होंने दावा किया कि देश में इस गठबंधन की कोई मजबूत उपस्थिति या एकजुटता दिखाई नहीं देती है और यह केवल राजनीतिक जरूरतों के हिसाब से बना एक अस्थायी गठबंधन है।










































