राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत के बाद वियतनाम के राष्ट्रपति पीएम मोदी से मिले, किन मुद्दों पर हुई बात?

0

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में स्थित ऐतिहासिक हैदराबाद हाउस में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले दिन की शुरुआत में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में वियतनामी राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया था, जो भारत की उनकी पहली राजकीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक था।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत

वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम को बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने वियतनाम और भारत के राष्ट्रीय ध्वज लहराकर मेहमान नेता का अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here