Cannes Film festival 2026 Winner List: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 इन दिनों काफी चर्चा में है। कान्स 2026 से एक बाद एक स्टार्स के लुक सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ-साथ हॉलीवुड स्टार्स ने भी इस इवेंट में धमाल मचा दिया है। अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन हो गया है। इसके बाद से इवेंट से जुड़े कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इन सब के बीच अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की विनर लिस्ट भी सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं इस बार किसे कौन सा अवॉर्ड मिला है।
जूरी प्राइज: द ड्रीमेड एडवेंचर – वालेस्का ग्रिसेबैककान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 विनर लिस्ट
पाम डी’ओर (सबसे बड़ा अवॉर्ड): फ्योर्ड– डायरेक्टर क्रिस्टियन मुंगियू
ग्रैंड प्रिक्स: Minotaur – आंद्रेई जव्यागिंतसेव
बेस्ट डायरेक्टर: जाविएर कल्वो और जाविएर अम्ब्रोसी (The Black Ball) और पावेल पावलिकोव्स्की (Fatherland)
बेस्ट एक्ट्रेस: वर्जिनी एफिरा और ताओ ओकामोटो (All of a Sudden)
बेस्ट एक्टर: इमैनुएल माकिया और वेलेंटिन कैम्पेन (Coward)
बेस्ट स्क्रीनप्ले: ए मैन ऑफ हिज टाइम – इमैनुएल मारे
कैमरा डी’ओर (बेस्ट फर्स्ट फिल्म): Ben’Imana– मैरी-क्लेमेंटीन दुसाबेजाम्बो
शॉर्ट फिल्म पाम डी’ओर: फॉर द अपोनेंट्स – फेडरिको लुइस
अन सर्टेन रेगार्ड (Un Certain Regard) विनर्स
मेन प्राइज: एवरीटाइम– सैंड्रा वॉलनर
जूरी प्राइज: एलिफेंट्स इन द फॉग – अबिनाश बिक्रम शाह
स्पेशल जूरी प्राइज: आयरन बॉय – लुई क्लिची
बेस्ट एक्टर: ब्रैडली फियोमोना डेम्बीएसेट (Congo Boy)
बेस्ट एक्ट्रेसेस: मरीना दे ताविरा, दानिएला मरीन नावारो और मरियान्जेल विल्लेगास (Forever Your Maternal Animal)










































