सड़क हादसे में घायल युवती की उपचार के दौरान मौत,युवक की हालत भी नाजुक

0


पदमेश न्यूज़,बालाघाट।लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालबर्रा-सिवनी हाईवे कटंगटोला नाला के पास मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल युवती की गोंदिया के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।वही इस सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल युवक उत्तम राहंगडाले (28) की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका गोंदिया के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।।उधर सड़क हादसे में उपचार के दौरान मौत होने पर युवती प्रेमलता पिता टेकचंद पांचे (19) के शव का गोंदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर, अंतिम संस्कार के लिए शव उनके गृह ग्राम किरनापुर थाना क्षेत्र के धड़ी लाया गया है।जहा परिजनों, परिचितो और ग्रामीणो की मौजूदगी में बुधवार की शाम अंतिम संस्कार किया गया है।

एक ही गांव के बताए जा रहे युवक युवती
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती और युवक, एक ही गांव के रहने वाले है, युवती प्रेमलता, मंगलवार को बीएससी सेकंड इयर का पेपर देने सुबह घर से आई थी। जिसके बाद, वह युवक उत्तम राहंगडाले के साथ कब गई और कहां जा रही थी, इसकी कोई जानकारी परिजनों को नहीं है। दुर्घटना के बाद उसके पास मिले मोबाईल नंबर से परिजनों को उसके घायल होने की खबर मिली। जिसके बाद परिजन, लालबर्रा पहुंचे। जहां से गंभीर रूप से घायल युवक और युवती को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां से भी उन्हें रिफर कर दिया गया। जिसके बाद युवक, युवती के परिजन, उन्हें लेकर गोंदिया के अलग-अलग निजी अस्पताल लेकर गए थे। जहां गंभीर रूप से घायल युवती ने दम तोड़ दिया। जिसका बुधवार को पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आरोपी वाहन चालक को तलाश रही पुलिस
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ये दोनों युवक युवती मोटरसाइकिल में सवार होकर लालबर्रा-सिवनी हाईवे कटंगटोला नाला के पास से कही जा रहे थे।उसी दरमियान युवक की मोटर सायकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें युवक, युवती गंभीर रूप से घायल हो गए थे।दुर्घटना में दोनो के पैर टूट गए थे और सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सो में गंभीर चोटें आई थी। फिलहाल लालबर्रा पुलिस, मोटर सायकिल को टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।वहीं घटना में युवती के मौत हो जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।उधर पुलिस द्वारा जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
00000000000000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here