नई दिल्ली: 12 जून की तारीख भारतीय खेल जगत के लिए शोक की लहर लेकर आई है। एशियन गेम्स के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट और मशहूर शूटिंग कोच जसपात राणा का दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है। हाल ही में उनकी सर्जरी की खबर भी सामने आई थी। जसपाल राणा ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। 49 वर्ष की आयु में जसपाल राणा की असमय मौत से पर कोई हैरान है। आइए जानते हैं अपने करियर के दौरान जसपाल ने कौन सी मुख्य उपलब्धियां हासिल की।
खिलाड़ी के रूप में तोड़े कई रिकॉर्ड
1994 के राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतना जसपाल राणा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बड़ी सफलता थी। एशियाई खेलों का उनका स्वर्ण पदक राजा रणधीर सिंह के 1978 में सोने का तमगा जीतने के 16 साल बाद भारत का पहला स्वर्ण पदक था। रणधीर सिंह का हाल ही में वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझने के बाद निधन हो गया था। एक निशानेबाज के रूप में राणा के करियर का सबसे बड़ा क्षण 2006 के दोहा एशियाई खेलों में आया जब उन्होंने तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता, जिसमें उस समय के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करना भी शामिल था।










































