राहुल द्रविड़ के बेटे की भारतीय टीम में एंट्री, बीसीसीआई ने कर दिया ऐलान, श्रीलंका में मचाएंगे बवाल

0

नई दिल्ली: महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को चार जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम की घोषणा की। इस दौरे पर तीन वनडे और दो बहु-दिवसीय मैच खेले जाएंगे।

विकेटकीपर के तौर पर किया गया शामिल

टीम की अगुआई यशबर्धन सिंह चौहान करेंगे जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उप-कप्तान नियुक्त किया गया। द्रविड़ जूनियर को एक दिवसीय टीम में रजत बघेल के साथ दो विकेटकीपिंग विकल्पों में से एक के तौर पर चुना गया है जबकि बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए विकेटकीपिंग के लिए मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल को चुना गया है। 17 साल के अन्वय द्रविड़ ने पिछली वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने छह मैच में कुल 220 रन बनाए जिसमें उनका शीर्ष स्कोर नाबाद 82 रन था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here