सुप्रिया सुले के दामाद सारंग लखानी विश्वराज ग्रुप के हैं वारिस, अभी इतना है नेटवर्थ

0

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले (Supriya Sule) को तो जानते ही होंगे। वह महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार (Sharad Pawar) की बेटी हैं। इन्हीं सुप्रिया सुले की बेटी और शरद पवार की नातिन रेवती सुले (Revati Sule) की पिछले दिनों मुंबई में शादी हुई। इस शादी ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है। इस शादी में बड़े-बड़े लोग पहुंचे थे। आप जानते हैं कि रेवती की शादी जिनसे हुई है, वह कौन है?

कौन हैं सारंग लखानी

रेवती सुले (25) की शादी सारंग लखानी (Sarang Lakhani) से हुई है। वह विश्वराज ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से जुड़े हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वह इस समय बोर्ड में डायरेक्टर- न्यू इनिशिएटिव हैं। इस ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण लखानी (Arun Lakhani) हैं। वह सिंधी समुदाय से जुड़े हैं। सारंग लखानी इन्हीं के बेटे हैं। उनकी उम्र इस समय करीब 33 साल की है।विश्वराज ग्रुप क्या करता है

वेबसाइट के मुताबिक Vishvaraj Group वाटर यूटिलिटी एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट सेक्टर में काम करती है। इस समय यह कंपनी अपशिष्ट जल प्रबंधन परियोजनाओं के प्रमुख डेवलपरों में शामिल है। यह औद्योगिक उपयोग के लिए उपचारित सीवेज पानी को पुनःचक्रित करती है। कंपनी का कहना है कि उनके सोल्यूशन पूरे जल चक्र मूल्य श्रृंखला को कवर करते हैं, जो स्थिरता, दक्षता और लचीलापन बढ़ाते हैं।

“4P मॉडल” पर जोर

कंपनी का कहना है कि अन्य क्षेत्रों में तो सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल की चर्चा होती है। लेकिन उन्होंने जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक अनोखा “4P मॉडल” विकसित किया है। इसमें लोगों को योजना और क्रियान्वयन के केंद्र में रखा गया है। इस दृष्टिकोण ने कंपनी को प्रभावी, स्केलेबल सोल्यूशन डिज़ाइन और प्रदान करने में सक्षम बनाया है। यह जीवन स्तर को बढ़ाते हैं और जल सुरक्षा को मजबूत करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here