नई दिल्ली: ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels) का आईपीओ मंगलवार 23 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। आईपीओ के खुलते ही पहले दिन इसे बुक कराने के लिए रिटेल निवेशकों में होड़ मच गई। रिटेल कैटेगिरी में शुरुआती करीब 3 घंटे में यह 4 गुना से ज्यादा भर गया।
कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब 165 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके तहत 1.19 करोड़ फ्रेश (नए) शेयर जारी किए जा रहे हैं। रिटेल निवेशक इस आईपीओ को 25 जून तक बुक करा सकेंगे। इसकी लिस्टिंग 1 जुलाई को हो सकती है। इसका प्राइस बैंड 130 से 138 रुपये के बीच है। एक लॉट में 100 शेयर हैं। रिटेल निवेश न्यूनतम 1 और अधिकतम 14 लॉट बुक करा सकता है।










































