बेलफास्ट:भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्यू का मौका नहीं मिला। भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसक वैभव के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार कर रहे थे लेकिन उनके हाथ आखिर में निराशा लगी।
सही समय आने पर मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका
टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का निर्णय करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘यह हमारे लिए एक नई पिच है, हममें से ज़्यादातर लोगों ने यहां पहले कभी नहीं खेला है। इसलिए यहां के हालात को देखते हुए हमने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी ने के प्लेइंग-11 में शामिल होने के सवाल पर अय्यर ने कहा, अफसोस, नहीं। वह बहुत शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं जिन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए हम उन पर भरोसा कर रहे हैं। सही समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा। अय्यर ने कहा, और मैं आप सभी की हैरानी भरी प्रतिक्रिया सुन सकता हूं।’
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत की प्लेइंग-11:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड की प्लेइंग-11:
टिम टेक्टर, रॉस अडेर,हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज़, गेराथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदड़ा, मैट होलार्ड।










































