30 जून को लॉन्च होने जा रहा है धमाकेदार स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट

0

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस करोड़ों भारतीय फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। वनप्लस का भारतीय बाजार में अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus N6 होगा जो फ्लैगशिप फीचर्स से लैस होगा। इस फोन को कंपनी पिछले कई दिनों से टीज कर रही है। इसमें स्मार्टफोन यूजर्स को दो कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने वालें हैं तो बस कुछ दिन का और इंतजार कर लीजिए। जल्द ही आपको वनप्लस का यह स्मार्टफोन बाजार में देखने को मिल सकता है।

आपको बता दें कि कंपनी OnePlus N6 को भारतीय बाजार में 30 जून को लॉन्च करने वाली है। कंपनी की तरफ से OnePlus.in पर लॉन्च के लिए टीज किया है। टीजर के साथ ही इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले कुछ धमाकेदार फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। इस स्मार्टफोन में आपको लाइट ब्लू शेड और ग्रे शेड कलर ऑप्शन मिलेंगे।

टिप्स्टर ने किया बड़ा खुलासा

वनप्लस की तरफ से भले ही OnePlus N6 को टीज किया जा चुका हो लेकिन अब टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर की तरफ से इस स्मार्टफोन की रियल लाइफ इमेज को सोशल मीडिया में शेयर किया गया है। इतना ही नहीं टिप्स्टर ने स्मार्टफोन बॉक्स में मिलने वाली एक्सेसरीज का भी खुलासा किया है।

लीक्स की मानें तो वनप्लस के इस आने वाले स्मार्टफोन के साथ कई सारी एक्सेसरीज मिल सकती हैं। टिप्स्टर के मुताबिक यूजर्स को OnePlus N6 के साथ पावर एडेप्टर मिलने वाला है। इसके साथ ही बॉक्स में USB केबल भी मिलेगी। इसके अलावा फोन की प्रोटेक्शन के लिए बॉक्स में प्रोटेक्टिव कवर भी मिलेगा। बॉक्स में एक सिम इजेक्टर टूल और कुछ डॉक्यूमेंट्स भी होंगे। बॉक्स में रखा स्मार्टफोन लाइट ब्लू कलर का समझ में आ रहा है।

स्मार्टफोन में मिलगी बड़ी बैटरी का सपोर्ट

जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन का मॉडल नंबर CPH2955 बताया जा रहा है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में आपको पावरफुल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में आपको 6GB तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टफोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here