सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा विवाद, श्रीराम सेना ने पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में की शिकायत,

0

सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर कटंगी में विवाद गहरा गया है। श्रीराम सेना के पदाधिकारियों ने संगठन के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कटंगी थाने पहुंचकर पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सागर कठौते के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। संगठन ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, श्रीराम सेना के अध्यक्ष विकास सूर्यवंशी अपने साथियों के साथ कटंगी थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सागर कठौते पिछले कुछ समय से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठन के संबंध में लगातार आपत्तिजनक, झूठी और निराधार पोस्ट साझा कर रहे हैं। इन पोस्टों में संगठन पर गौ-तस्करी, लव जिहाद और धन उगाही जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे संगठन की सामाजिक छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here