बालाघाट। रविवार को नगर के नूतन कला निकेतन में आयोजित कलाकारों के सम्मान समारोह के दौरान उस वक्त तालिया की गड़गड़ाहट नहीं थमी, जब कलाकारों के निवेदन पर बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने फिल्मी गीत “रुक जाना नहीं,,, तू कहीं छोड़कर” की प्रस्तुति दी।जहां ना केवल उन्होंने फिल्मी गीत की प्रस्तुति दी, बल्कि शायर कलाकारों को शासन से मानदेय व पेंशन की मांग को भी पूरा कराने के लिए आश्वासन दिया।उधर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विधायक विक्की पटेल ने भी इस मुद्दे को 20 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में बालाघाट जिले के चारों विधायकों के साथ उठाने का भरोसा दिलाया है। तो वहीं उन्होंने सांस्कृति मंत्री से वार्तालाप कर शायर, कलाकारों के जीवन से जुड़ी मान्यदेय वाली इस मांग को जल्द से जल्द पूरी कराने का आश्वासन भी कलाकारों को दिया है।
कलाकारों ने नाच गाकर विधायको को सुनाई दास्तान
महाकौशल जन जागृति शाहिरी संघ और विदर्भ शाहीर कलाकार परिषद गोंदिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित कलाकारों ने गायन और नृत्य के माध्यम से दोनो विधायकों को अपनी दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए उनकी मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई कलाकारों ने गायन और नृत्य के माध्यम से बताया कि
नाट्य कला और संस्कृति से जुड़े कलाकारों का जीवन संकट में है जिनकी कला को निहारने व वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को कायम रखने के लिए जिले के कलाकारों को मजदूरी कर अपना जीवन यापन करना पड़ रहा है वहीं अन्य राज्यों की तरह इन कलाकारों को शासन द्वारा शासकीय योजना व पेंशन आदि का लाभ नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते कला क्षेत्र से जुड़े कलाकार प्रदेश शासन ने नाराज है।
पड़ोसी राज्यो की सरकारे दे सकती है तो मप्र सरकार क्यो नही
आयोजित सम्मान समारोह में कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकारों में, 6 वर्ष के संघर्ष के बाद भी मांग पूरी न होने पर भारी नाराजगी दिखी।जिसमें नाट्य कला और संस्कृति से जुड़े शायर ,गीतकार, डंढार कलाकारो ने संगठन के माध्यम से उनकी विभिन्न मंडलियों और इस क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को छग महाराष्ट्र राज्य की तर्ज पर शासकीय योजनाओं का लाभ देने, कलाकारों और उनके सहयोगियों को व्यक्तिगत पेंशन दिए जाने सहित सांस्कृतिक कला विभाग के माध्यम से बड़े शहरों में उनकी कला का प्रदर्शन कराए जाने की मांग की।आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाकौशल और गोंदिया महाराष्ट्र से आए कलाकारों ने स्थापना गीत संगीत गायन वादन आदि कलाओं की प्रस्तुति देकर हर किसी को मनमुग्ध कर दिया।महाकौशल कलाकार शायर मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर मोहारे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गोंदिया महाराष्ट्र, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, गोंदिया, डिंडोरी, व महाकौशल के विभिन्न जिलों से आए शायर ,डंढार कलाकार ,गायक सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








































