मुकेश अंबानी दोस्त Aamir Khan को शादी की बधाई देने पहुंचे, भारी बारिश में राज ठाकरे भी काफिला लेकर निकले

0

एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट अब कानूनी तौर पर शादीशुदा हैं। इस कपल ने रविवार को दोपहर करीब 12:45 बजे मुंबई के बांद्रा में पाली हिल स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और कुछ दोस्त ही शामिल हुए। शादी में स्पेशल गेस्ट मुकेश अंबानी भी थे, जो अपनी गाड़ियों का काफिला लेकर दोस्त आमिर की शादी में पहुंचे।

शादी को ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत कोर्ट मैरिज के तौर पर रजिस्टर किया गया। समारोह के बाद मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने वालों में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ-साथ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य भी शामिल थे। मुकेश अंबानी भारी बारिश में भी गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे। बाद में उन्हें निकलते हुए भी देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here