श्रीदेवी की सौतेली बेटी की शादी की फोटोज देख शर्म से डूब मरेंगे ट्रोलर्स, देखिए क्या होता है परिवार और वेडिंग फैशन

0

सोशल मीडिया पर इस समय श्रीदेवी की सौतेली बेटी अंशुला कपूर की वेडिंग फोटोज छाई हुई हैं। जिनमें दुल्हन के रूप में अंशुला का रॉयल लुक दिल जीत रहा है, तो पूरा परिवार साथ नजर आया। जिनकी खूबसूरत तस्वीरों को देख ट्रोलर्स भी शर्म से डूब मरेंगे। सौतेले भाई- बहन के बीच का प्यार और शादी की रस्में निभाने वाला अंदाज इतना खूबसूरत है कि नजरें उन पर ठहर रही हैं। फोटोज में न सिर्फ परिवार की एकता नजर आई, बल्कि सभी का फैशन गेम भी ऑन पॉइंट रहा।

बड़े भाई अर्जुन कपूर अपनी दुल्हन बहन पर प्यार लुटाते नजर आए, तो उनकी सौतेली बहनें, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ब्राइड्समेड बनकर हर रस्म में सबसे आगे रहीं। चारों का प्यार भरा बॉन्ड और एक-दूसरे के प्रति सम्मान वाला अंदाज दिल जीत रहा है। उनके साथ ने उन लोगों का मुंह बंद कर दिया, जो सौतेला कहकर रिश्ते में खटास की बात कहते हैं। यही नहीं सभी के लुक एकदम ड्रीमी वेडिंग फैशन वाइब्स दे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here