धम्म चक्र परिवर्तन दिवस का हुआ आयोजन

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के एफ सीआई मैदान में फु ले अंाबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में १४ अक्टूबर को धम्म चक्र परिवर्तन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूज्य भंते व समाज के अन्य प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें बौद्ध उपासक उपसिका नगर के वार्ड नं २ स्थित एफ सीआई मैदान में एकत्रित हुए। जहां से शाम ५.३० बजे पैदल रैली निकालकर नगर के दीनदयाल चौक, बस स्टैंड ,जय स्तंभ चौक ,नेहरू चौक सहित विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए डॉ भीमराव अंाबेडकर चौक पहुंचे। जहां पर डॉ बी आर अंाबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सामूहिक त्रिशरण पंचशील का पाठ करवाकर वंदना करवायी गई। जहां से यह रैली नगर भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। ततपश्चात् धम्म देशना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित पूज्य भंते के द्वारा धम्म देशना दी गयी। तत्पश्चात् उपस्थित वरिष्ठ जानो ने समाज में जागरूकता लाने और लोग ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होकर अपने अधिकारों को प्राप्त कर सके। इसके बाद आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया तो वहीं भोजनदान आयोजन किया गया। इस अवसर पर फु ले अंबेडकर जयंती समारोह समिति के पदाधिकारी सदस्य सहित अन्य बौद्ध उपासक उपासिका बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here