दतिया उपचुनाव में 21 प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे, 22वें नंबर पर होगा नोटा; वोटिंग के लिए 582 ईवीएम लगेंगी

0

 दतिया। दतिया उपचुनाव में 21 प्रत्याशी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम वापिसी लेने की प्रक्रिया गुरुवार 16 जुलाई को पूरी हो गई। इस दौरान तीन ने अपने नाम वापिस लिए हैं। इस तरह नामांकन जांच के बाद शेष बचे 24 में से 21 उम्मीदवार ही चुनावी रण में किस्मत आजमाएंगे।

जिन तीन प्रत्याशियों ने नाम वापिस लिए हैं, उनमें केशव यादव निर्दलीय, मेहरबान राष्ट्रीय समाज पक्ष, शदाबुद्दीन निर्दलीय शामिल हैं। इधर चुनाव मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों को संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग आफीसरों द्वारा चुनाव चिंह आबंटित कर दिए गए हैं। जिले में 30 जुलाई को सुबह सात बजे से सांय छह बजे तक मतदान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here