3 घंटे में खेली 1000 गेंदें, खूब उड़ाए चौके-छक्के, सूर्यकुमार यादव का मिशन कमबैक शुरू, किसकी जगह होगी टीम में वापसी?

0

नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा धमाकेदार वापसी करने के लिए सूर्या इन दिनों मैदान पर जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे रनिंग करते और नेट्स में घंटों पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। सूर्या जल्द से जल्द टीम इंडिया में फिर से वापसी करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

3 घंटे में खेलीं 1000 गेंदें, X पर शेयर किया ट्रेनिंग का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव अपनी फिटनेस पर काम करते हुए रनिंग ट्रैक पर दौड़ लगाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वे नेट सेशन के दौरान अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए लगातार बड़े-बड़े शॉट्स जड़ते नजर आ रहे हैं। सूर्या को यूं ही नहीं मिस्टर 360 कहा जाता है। वह अपने लंबे हीटिंग के लिए जाने जाते हैं। जैसा वह इस वीडियो में करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सूर्या चौके और छक्कों उड़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सूर्या ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘रविवार काफी मजेदार रहा। एक क्विक रन लिया और करीब 3 घंटे तक बल्लेबाजी करते हुए 1000 गेंदे खेलीं। बहुत अच्छा महसूस हुआ।’ सूर्या का यह पोस्ट साफ बयां करता है कि वे नेशनल टीम में वापसी की राह तलाशने के लिए किसी भी हद तक मेहनत करने को तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here