बंदूक की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपी सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

0


आरोपियो की 10 टीम कर रहीं तलाश,हो सकता है जल्द खुलासा
पदमेश न्यूज़,बालाघाट। लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम कुलपा में दिनदहाड़े सेवानिवृत्त शिक्षक शत्रुघ्न लिल्हारे के घर में बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। उधर मामले में लिप्त आरोपियो तक पहुंचने के लिए पुलिस की अलग-अलग 10 टीम गठित की गई है।आपको बताए कि शनिवार को दोपहर 12 बजे फ्रिज सुधारने के लिए गांव का एक और आमगांव से एक मैकेनिक आए थे। फ्रिज सुधारने के बाद मैकेनिक चाय पी रहे थे। इस बीच घर की बाड़ी में मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी बनकर चार लोग पहुंचे और जमीन की नापजोख करने की बात कही। भरोसा कर बुजुर्ग दंपती ने उन्हें घर में बैठाया और चाय भी पिलाई। इसी दौरान आरोपियो ने आधार कार्ड और बैंक पासबुक देखने के बहाने घर के भीतर प्रवेश किया और हथियार निकालकर दोनों को बंधक बना लिया। इस बात का विरोध करने पर कमला बाई के मुंह में राड व कपड़ा भर दिया। उसके बाद कमला बाई के कान, गले से जेवर उतार लिए और आलमारी में रखे पुराने जेवर, नकदी एक लाख 80 हजार, बैंक पासबुक, आधार कार्ड व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। इस बीच एक बंदूक से जिंदा कारतूस गिर गया था।इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डाग स्क्वाड की मदद से आसपास सर्चिंग की थी। लेकिन आरोपियों का सुराग नही लग सका था।

खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे, दिखे 3 आरोपी
इस घटना के बाद पुलिस द्वारा क्षेत्र व आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिनमें से एक कैमरे में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद एक बाइक में सवार होकर तीन आरोपित महाराष्ट्र की ओर जाते कैद हुए है।जिसमें बाइक चला रहा एक युवक कपड़ा बांधे है और बीच में व पीछे बैठे युवक ने मास्क लगाया है। पुलिस इन आरोपियो तक पहुंचने के लिए महाराष्ट्र पुलिस की भी मदद ले रही है।

इसके पूर्व भी बंदूक की नोक पर हो चुकी है लूट
ज्ञात हो कि लांजी क्षेत्र में जब से बहुचर्चित डबल मनी का मामला उजागर होने के बाद से ही ऐसी घटनाएं आए दिनों सामने आ रही है।इसके पूर्व, लांजी तहसील मुख्यालय में 28 जून की रात सात से आठ बजे के बीच सराफा व्यवसायी कपिल आसटकर अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक की नोक पर जेवरों से भरा बैग लूट लिया था। उस मामले के आरोपित अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।सम्भावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकती है।जिसके लिए 10 अलग अलग टीमो को काम पर लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here