4 दिन बाद नगर में हुई 2 घण्टे की बारिश, किसानों को मिली राहत

0


जरा सी बारिश में हनुमान चौक में हुआ जलजमाम
लगा लंबा जाम,
डायवर्ट नाला में महिनों बाद अधूरा, 13 इंच बारिश कम
फोटो
पदमेश न्यूज़,बालाघाट।बालाघाट नगर में 4 दिन बाद हुई महज 2 घण्टे की बारिश ने विकाश के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी।नगर मुख्यालय के हृदय स्थल कहे जाने वाला हनुमान चौक जमजमाव से लबरेज नजर आया।इसके साथ ही यहां मार्ग के दोनो ओर लंबा जाम देखने को मिला।जिससे नगर वासियों स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।पानी निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के चलते सड़क और चौराहा कुछ देर के लिए तालाब में तब्दील हो गया। शहर के सर्किट हाउस रोड और हनुमान चौक में जलभराव के बीच, लोगों को आवागमन करना पड़ा।आपको बताए कि बरसात के पूर्व नगरपालिका ने दावा किया था कि इस बरसात, सर्किट हाउस रोड और हनुमान चौक में जलभराव नहीं होगा लेकिन ये दावा भी खोखला निकला।जिसपर स्थानीय व्यापारियों व आम राहगीरों में बारी नाराजगी देखने को मिली।

किसानों को बारिश से मिली बड़ी राहत
जिले में चार दिन बाद सोमवार को दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने ना केवल बीते दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत दी बल्कि बारिश, से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। दरअसल, विगत चार दिनों से बारिश के बंद होने के कारण, किसानो को फसलों की चिंता होने लगी थी। लेकिन सोमवार 27 जुलाई की सुबह तो धूप रही लेकिन दोपहर में मौसम ने करवट ली।जहा बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई।

जिले में 13 इंच बारिश कम
सरकारी आकड़ो पर गौर किया जाए तो 1 जून से प्रारंभ होने वाली मानसुन अवधि से 27 जुलाई तक बालाघाट में महज 18 इंच बारिश (434 मिलीमीटर) हुई है। जबकि बीते 2025 में इसी अवधि तक 31 इंच बारिश (803.1) हो चुकी थी। 1 जून से लेकर 27 जुलाई तक हुई बारिश में सबसे ज्यादा बालाघाट तहसील में 23 इंच और सबसे कम खैरलांजी में 11 इंच बारिश दर्ज की गई है।
00000000000000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here