१२ घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

0

नाले रहे उफान पर यातायात व्यवस्था हुई ठप

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी और उसके आस पास के क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार के दरमियान हुई १२ घंटे से अधिक की मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण जहां एक ओर शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचलों को जोडऩे वाले नदी नाले उफ ान पर आ गए। इसके चलते आवागमन बुरी तरह बाधित हुआ और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उफान पर रहे नदी नाले ४ फीट ऊपर से बहा पानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार रात जारी रहा। इस बारिश का सबसे ज्यादा असर बाहरी मार्गों पर देखने को मिला। लालबर्रा रोड स्थित टोंडिया नाला, तुमाड़ी नाला, कोपे नाला और थानेगांव नाला पूरी तरह से उफ ान पर आ गए। बुधवार अलसुबह से ही जलस्तर तेजी से बढऩे लगा था। लालबर्रा रोड पर टोंडिया नाले की पुलिया के ऊपर से करीब ४ फ ीट पानी बह रहा था। पानी के तेज बहाव को देखकर अधिकांश लोगों ने जान जोखिम में डालने से परहेज किया। हालांकि तुमाड़ी और थानेगांव की पुलिया पर कुछ लोग अपनी जान हथेली पर रखकर पुलिया पार करते हुए भी नजर आए। लालबर्रा मार्ग पर बाढ़ जैसे हालात होने के कारण यातायात पूरी तरह से ठप रहा। सुबह सुबह काम पर निकलने वाले मजदूर, स्कूल.कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोगों को नाले का रौद्र रूप देखकर निराश होकर वापस लौटना पड़ा। कई लोगों को मजबूरन अपने काम से छुट्टी लेनी पड़ी तो कुछ लोगों ने अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर लंबे वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया। हालांकि शुरुआत में लालबर्रा रोड पर प्रशासन की मौजूदगी नहीं थी जिससे लोग खुद ही सावधानी बरत रहे थे। लेकिन हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी और जोखिम भरे रास्तों पर आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया। गनीमत यह रही कि दिन में बारिश रुकने के बाद शाम तक पानी का स्तर धीरे धीरे कम होने लगा जिसके बाद यातायात फि र से बहाल हो सका। यह कोई पहला मौका नहीं है जब बारिश के मौसम में लोगों को इस तरह की जलभराव और बाढ़ की परेशानी उठानी पड़ी हो। हर साल होने वाली इस गंभीर समस्या से परेशान होकर क्षेत्रवासियों ने अब शासन प्रशासन से लालबर्रा रोड पर उच्च स्तरीय पुलिया के निर्माण की मांग की है,ताकि भविष्य में बारिश के दिनों में यातायात बाधित ना हो और लोगों को स्थायी निजात मिल सके।

शहर में जलभराव से बढ़ी मुश्किलें

इस अनवरत बारिश से नगर की रानी दुर्गावती कॉलोनी, वार्ड नंबर ९ स्थित मटन मार्केट और सविता टॉकीज के सामने भारी जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को घर से निकलने में भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। हालांकि सुबह तक यह पानी निकल गया परंतु रात्रि के समय घर लौटने वालों को इस समस्या का सामना करना पड़ा तो वहीं कुछ मकानों के आंगन में भी यह पानी जम रहा जिससे लोग काफी विचलित नजर आये।

बाइट विकास ठाकुर राहगीर

राहुल ठाकुर राहगीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here