IPL में खेलेंगे पाकिस्तान का सबसे घातक गेंदबाज? विराट कोहली का है बहुत बड़ा फैन

0

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद से ही उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में ब्रिटेन की प्रमुख लीग द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए बतौर लोकल खिलाड़ी मैदान पर उतरने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या आमिर अब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने पर रोक है, लेकिन ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने के बाद आमिर अब आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लायक हो चुके हैं।

मोहम्मद आमिर ने कही बड़ी बात

आईपीएल में खेलने की संभावनाओं को लेकर जब द हंड्रेड के दौरान मोहम्मद आमिर से सीधा सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत ही नपे-तुले अंदाज में अपनी राय रखी। आमिर ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान सुपर लीग उनकी प्राथमिकता है और आईपीएल में खेलने को लेकर उन्होंने अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। आमिर ने कहा, ‘मैं 2027 में PSL में बतौर ओवरसीज खिलाड़ी खेलूंगा। रही बात IPL की, तो मुझे अभी नहीं पता कि मैं उसमें हिस्सा लूंगा या नहीं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here