सैमसंग की Galaxy S27 सीरीज का सबसे टॉप मॉडल होगा Galaxy S27 Ultra और साथ ही यह स्मार्टफोन तगड़े फीचर्स से लैस होने वाला है। Samsung Galaxy S27 Ultra को लेकर एक नई लीक सामने आई है। माना जा रहा है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।iPhone 18 Pro सीरीज आने के बाद अब स्मार्टफोन लवर्स को बेसब्री से सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S27 Ultra का इंतजार है। अभी इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को थोड़ा लंबा समय है लेकिन अभी इसको लेकर लीक्स आनी शुरू हो गई हैं। अपकमिंग स्मार्टफोन सैमसंग की Galaxy S27 सीरीज का हिस्सा होगा और माना जा रहा है कि इस सीरीज में कंपनी 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
सैमसंग की Galaxy S27 सीरीज का सबसे टॉप मॉडल होगा Galaxy S27 Ultra और साथ ही यह स्मार्टफोन तगड़े फीचर्स से लैस होने वाला है। Samsung Galaxy S27 Ultra को लेकर एक नई लीक सामने आई है जिसमें कैमरा डिपार्टमेंट को लेकर कुछ नई जानकारी पता चली है। हालांकि अभी इस स्मार्टफोन को लेकर सैमसंग की तरफ से किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Galaxy S27 Ultra के केस रेंडर्स हुए लीक
Galaxy S27 Ultra को लेकर लेटेस्ट अपडेट टिप्स्टर Ice Universe की तरफ से सामने आई है। उन्होंने X पर Galaxy S27 Ultra के केस की कुछ फोटो शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि अब तक फोन के करीब चार अलग-अलग केस सामने आए हैं। हर नए केस में फोन के कैमरा हिस्से के कटआउट पहले से ज्यादा साफ दिखाई दे रहे हैं।
पहले केस में कैमरा एरिया का सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें कैमरों की सही जगह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती। इसके बाद सामने आए दूसरे केस में कैमरों के आसपास के कटआउट ज्यादा स्पष्ट दिखाई देते हैं। वहीं, तीसरे केस में पूरे कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन और उसकी स्थिति काफी साफ नजर आती है।कैमरा लेआउट में हो सकता है बदलाव
सबसे ज्यादा जानकारी चौथे और कथित तौर पर सबसे सटीक केस से मिलती है। इसमें पीछे की तरफ कैमरों के लिए दो बड़े कटआउट बाईं ओर ऊपर-नीचे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दाईं तरफ एक ओवल शेप का हिस्सा नजर आ रहा है।
इस ओवल हिस्से के अंदर दो अलग-अलग कटआउट दिखाई देते हैं। Ice Universe के मुताबिक, इनमें से ऊपर वाला हिस्सा तीसरे टेलीफोटो कैमरे के लिए हो सकता है। वहीं, इसके नीचे दिखाई देने वाला छोटा गोल कटआउट LED फ्लैश के लिए हो सकता है।
Laser Autofocus सेंसर को लेकर सवाल
इस लीक में एक और दिलचस्प बात सामने आई है। Galaxy S27 Ultra में Laser Autofocus (Laser AF) सेंसर कहां दिया जाएगा, इसे लेकर अभी सवाल बना हुआ है। अगर ओवल हिस्से का ऊपर वाला कटआउट टेलीफोटो कैमरे के लिए और नीचे वाला छोटा कटआउट LED फ्लैश के लिए है, तो Laser AF सेंसर के लिए अलग से कोई साफ कटआउट दिखाई नहीं देता।
हालांकि, अभी Galaxy S27 Ultra के लॉन्च में समय है और ये जानकारी सिर्फ लीक हुए केस रेंडर्स पर आधारित है। आने वाले समय में फोन के कैमरा सेटअप और डिजाइन को लेकर और भी जानकारी सामने आ सकती है। इसलिए फिलहाल इन जानकारियों को सिर्फ संभावित बदलाव के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।











































