नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली। उनकी कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में बुधवार को 13.61% गिरावट आई जबकि टेस्ला का शेयर भी 1.77% लुढ़क गया। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इससे मस्क की नेटवर्थ में 89.6 अरब डॉलर की गिरावट आई। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 85.7 अरब डॉलर से ज्यादा है। इसके साथ ही मस्क की नेटवर्थ 687 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ 68.1 अरब डॉलर की तेजी आई है।
बुधवार को दुनिया के 10 टॉप रईसों में से 8 की नेटवर्थ में गिरावट आई। मस्क के बाद सबसे ज्यादा नुकसान लैरी पेज को हुआ। गूगल के कोफाउंडर की नेटवर्थ 11.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 309 अरब डॉलर रह गई। उनके जोड़ीदार सर्गेई ब्रिन को 10.5 अरब डॉलर की चपत लगी। वह 288 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गए।
कौन-कौन हैं टॉप 10 में?
ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 292 अरब डॉलर की तेजी के साथ अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस साल 99.3 अरब डॉलर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले माइकल डेल 239 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर हैं। मार्क जकरबर्ग ($210 अरब) इस लिस्ट में छठे, लैरी एलिसन ($197 अरब) सातवें, जेंसन हुआंग ($182 अरब) आठवें, स्टीव बालमर ($171 अरब) नौवें और बर्नार्ड आरनॉल्ट ($163 अरब) दसवें नंबर पर हैं।










































