सोलर पैनल्स को अक्सर आपने सिर्फ घरों या इमारतों की छतों पर लगा देखा होगा। यही वजह है कि सोलर सिस्टम को सिर्फ उन लोगों के काम चीज मान लिया जाता है, जो कि ऐसे घरों में रहते हैं, जिनकी अपनी छत होती है। हालांकि बालकनी सोलर टेक्नोलॉजी इस तस्वीर को बदल रही है। दरअसल जर्मनी में आपको ऐसे कई घर या फ्लैट देखने को मिल जाएंगे, जिनकी छतों पर नहीं बल्कि घरों की बालकनियों पर सोलर पैनल लगे होते हैं।
इन्हें बिजली बनाने के लिए छतो पर नहीं लगाना पड़ता और अगर पास बालकनी है, तो आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी दूसरी खूबी है कि इनके लिए किसी तरह की वायरिंग नहीं करनी पड़ती। इन्हें सीधे प्लग में लगाने पर काम हो जाता है।
अब ऐसा नहीं है कि ये बालकनी वाले सोलर सिस्टम आपके बिजली बिल को शून्य कर देंगे लेकिन ये भारी-भरकम बिजली बिल को हल्का जरूर बना सकते हैं।













































