कॉलेज चौक से सिकंदरा चौक बना एक्सीडेंट जोन

0

कीचड़ और गहरे कटे साइड शोल्डर से राहगीर परेशान

वारासिवनी। नगर के वार्ड नंबर एक स्थित कॉलेज चौक से सिकंद्रा चौक तक का पहुंच मार्ग खराब हो गया हैं। सडक़ किनारे उभरे जगह जगह छोटे बड़े गड्ढे और उखड़े हुए साइड शोल्डर हर वक्त बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले हजारों राहगीर ग्रामीण और स्कूली छात्र.छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर सफ र करने को मजबूर हैं।

तीन प्रमुख मार्गों को जोड़ता है यह व्यस्त चौराहा

कॉलेज चौक से सिकंद्रा चौक जाने वाला यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। सिकंद्रा चौक से एक रास्ता कोस्ते तथा दूसरा मार्ग थानेगांव की ओर जाता है। इस कारण दर्जनों क्षेत्र के ग्रामीण दैनिक कार्यों, इलाज और व्यापार के सिलसिले में रोजाना इसी रास्ते से वारासिवनी नगर मुख्यालय पहुंचते हैं। इसके अलावा मालवाहक वाहन और यात्री बसें भी लगातार इसी मार्ग से गुजरती हैं। सडक़ की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि एक तरफ का पूरा साइड शोल्डर कटकर नीचे धंस गया है तो दूसरी तरफ गड्ढों में कीचड़ फैला हैं। यह पूरा टर्निंग पॉइंट पर हैं सामने से अचानक भारी वाहन आ जाने पर जब दोपहिया चालक अपने वाहन को सडक़ से नीचे उतारते हैं,तो गहरे गड्ढों और धंसे हुए शोल्डर के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। महाविद्यालय और आसपास के स्कूलों में पढऩे वाले सैकड़ों छात्र.छात्राएं रोज इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, जो अक्सर इन गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इस विकराल होती समस्या से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और विभाग को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक सुधार का कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। नगरवासियों और राहगीरों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किए बिना सिकंद्रा चौक से कॉलेज गेट तक की सडक़ के साइड शोल्डर को दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों का आवागमन सुरक्षित हो सके।

बाइट शुभम शर्मा वार्डवासी

नामेन्द्र बैस राहगीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here