Nepal: नेपाल जाने जाने के लिए आधार काफी नहीं, साथ रखने होंगे ये दस्तावेज, बॉर्डर पर तभी मिलेगी एंट्री

0

काठमांडू: भारत से नेपाल जाने वालों के लिए बड़ी खबर है। सीमा पर आवाजाही को सख्त करते हुए केवल आधार कार्ड रखने वालों के नेपाल जाने पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों को बॉर्डर पर हर यात्री की सख्ती से जांच करने को कहा गया है। शुक्रवार को बॉर्डर पर केवल आधार कार्ड लेकर पहुंचने वाले भारतीयों को वापस लौटा दिया गया। अब नेपाल जाने के लिए आपको कई दस्तावेज दिखाने होंगे।

भारतीयों को रखने होंगे ये दस्तावेज

रिपोर्ट के अनुसार, अब नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों फोटो वाला भारतीय निर्वाचन आयोग का फोटो वाला मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट या भारतीय दूतावास से जारी वैध प्रमाण पत्र दिखाना होगा। हाल ही में नेपाल की बालेन शाह सरकार ने आधार को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता नहीं देने का फैसला किया है।

भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी सख्त

भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा है और वर्षों से लोग आधार कार्ड के सहारे आते-जाते रहे हैं। लेकिन यह आवाजाही अब आसान नहीं रह गई है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि हाल की सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए जांच बढ़ा दी गई है और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दस्तावेजों की बारीकी से जांच करें।

बॉर्डर वाले इलाकों में बढ़ी गश्त

नेपाल में सुरक्षा हालात को देखते हुए भारतीय बलों ने बॉर्डर वाले इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारी नेपाल जाने और आने वाले यात्रियों से अपील कर रहे हैं कि वे किसी भी परेशाने से बचने के लिए अपने साथ मान्य पहचान पत्र जरूर रखें। हालांकि, नाबालिग बच्चों को इससे छूट दी गई है। अगर कोई बच्चा वैध दस्तावेज रखने वाले माता-पिता के साथ यात्रा कर रहा है, तो उसका स्कूल आईडी कार्ड और आधार पहचान के तौर पर स्वीकार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here