Jio vs Airtel vs Vi: भारत में हर महीने एक व्यक्ति उड़ा रहा 99.8 GB मोबाइल डेटा, जियो वाले सबसे आगे, जानें एयरटेल और Vi कहां हैं?

0

Mobile Data: भारत की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया (Vi) ने 30 जून, 2026 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनियों ने अपनी कमाई के साथ-साथ यह भी बताया है कि उसके यूजर्स हर महीने ने कितना डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं। हालिया डेटा के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा मोबाइल डेटा का इस्तेमाल रिलायंस जियो के ग्राहक कर रहे हैं। जबकि भारती एयरटेल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लेकिन इंडस्ट्री में सबसे अधिक प्रति ग्राहक रेवेन्यू (ARPU) हासिल करने में टॉप पर रही है। वहीं वोडाफोन-आइडिया (Vi) यूजर्स डेटा खपत के मामले में इन दोनों दिग्गजों से पीछे हैं। भारत में तीनों कंपनियों के यूजर्स को मिलाकर अगर देखा जाए हर महीने एक यूजर 99.8 GB मोबाइल डेटा का इस्तेमाल कर रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं।
एयरटेल यूजर एक महीने में इस्तेमाल करते हैं 34.4 GB

भारती एयरटेल ने बताया कि एक यूजर हर महीने औसतन 34.4 GB मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है कि एक यूजर एक दिन में लगभग 1.15 GB डेटा इस्तेमाल कर रहा है। इस तीन महीनों में एयरटेल के ग्राहकों ने कुल मिलकर 31,062 मिलियन यानी लगभग 3,106 करोड़ GB इंटरनेट का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही ARPU (प्रति ग्राहक औसत रेवेन्यू) इंडस्ट्री में सबसे ऊपर रही।इस तिमाही में एयरटेल का कुल नेटवर्क डेटा वॉल्यूम 31,062 मिलियन GB रहा।

4 अगस्त, 2026 को एक बयान में, एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा था कि कंपनी की पोस्टपेड स्ट्रेटजी से अच्छे नतीजे मिल रहे हैं और कंपनी ने अब तक के सबसे ज्यादा 1 मिलियन (दस लाख) नए ग्राहक जोड़े हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि एयरटेल ने 5 मिलियन स्मार्टफोन ग्राहक जोड़े। शायद सही कारण है कि कंपनी का ARPU इंडस्ट्री में सबसे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here