Anil Agarwal Post: ‘एक बुरा दौर पूरी जिंदगी नहीं होता…’, वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल की ये बात मुश्किल समय में देगी हिम्मत

0

Anil Agarwal Vedanta: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने एक्स पर सवाल-जवाब के दौरान सफलता, असफलता और बिजनेस को लेकर अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा कि बुरा दौर पूरी जिंदगी नहीं होता। साथ ही, क्रिटिकल मिनरल्स में भारत के लिए बड़ा अवसर बताया और उद्योग-सरकार के सहयोग पर जोर दिया।नई दिल्ली: वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब सेशन रखा था। इसमें यूजर्स ने अनिल अग्रवाल से देश की तरक्की, बिजनेस और करियर के साथ-साथ जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे। अनिल अग्रवाल ने काफी यूजर्स के सवालों के जवाब दिए। एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए वेदांता चेयरमैन ने कहा कि एक बुरा दौर पूरी जिंदगी नहीं होता। समय बदलता है। हालात भी बदलते हैं।

अनिल अग्रवाल एक्स पर काफी सक्रिय रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने एक बातचीत सेशन का जिक्र किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने कभी सोचा नहीं था कि इतने कम समय में मेरा सोशल मीडिया परिवार इतना बड़ा हो जाएगा। मैं आप सबके कमेंट्स और रिएक्शंस देखता रहता हूं। सोचा, क्यों न एक बातचीत का सेशन किया जाए। तो चलिए, मुझसे पूछने के लिए आपके पास कोई सवाल हो तो #AskAnilAgarwal के साथ भेजिए। कोशिश करूंगा ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब दे पाऊं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here