हंगरी में दर्दनाक बस हादसा, सड़क किनारे पलटी बस; 12 लोगों की मौत, 10 गंभीर घायल

0

आज की ताजा खबर, 16 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: हंगरी में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यात्रियों से भरी एक बस हाईवे से उतरकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने के बाद ‘JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच’ ने 20 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का एलान किया है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पारंपरिक एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गान पर हुए विवाद और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर कहा, “भाजपा के पास दूसरा काम नहीं है। भाजपा पर कोई अच्छा काम होता तो वे संविधान को ठेस नहीं पहुंचाते।हंगरी में दर्दनाक बस हादसा, सड़क किनारे पलटी बस; 12 लोगों की मौत, 10 गंभीर घायल

आज की ताजा खबर, 16 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: हंगरी में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यात्रियों से भरी एक बस हाईवे से उतरकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार तड़के करीब 1 बजे हुआ। बस हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से लगभग 140 किलोमीटर पूर्व हाईवे पर जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और गड्ढे में पलट गई। हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बस पर पोलैंड की नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से बस नियंत्रण से बाहर हुई और यह दुर्घटना हुई।


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गान पर हुए विवाद और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर कहा, “भाजपा के पास दूसरा काम नहीं है। भाजपा पर कोई अच्छा काम होता तो वे संविधान को ठेस नहीं पहुंचाते। याद रखिए, संविधान है तो स्वतंत्रता है, संविधान है तो हमें आजादी मिलेगी, हमें अधिकार मिलेंगे और संविधान है तो हमें लोकतंत्र मिलेगा।”


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने के बाद ‘JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच’ ने 20 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का एलान किया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे रविवार को सभी 24 जिलों में सीएम और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाएंगे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया की सत्ताधारी JMM-कांग्रेस गठबंधन सरकार उनकी मांगों को लेकर ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पारंपरिक एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोबिंद, केंद्रीय मंत्री, राजनयिक, अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here