स्पेन सिर्फ फुटबॉल में ही अच्छा नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी धाक जमा दी है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर चैंपियन बना था। अब स्पेन ने क्रिकेट में भी कमाल कर दिया है। स्पेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगातार जीत का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के सर्वकालिक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फुटबॉल के बाद क्रिकेट में स्पेन का जलवा दिखा है। FIFA वर्ल्ड कप 2026 में उनकी हालिया जीत के बाद क्रिकेट में भी वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, देश को क्रिकेट की पावरहाउस माने जाने में अभी कुछ साल लगेंगे, लेकिन 22-यार्ड की पिच पर उनके जबरदस्त प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा है। अपने खेल स्पेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया।
यूरोपियन देश ने शुक्रवार 14 अगस्त को फिनलैंड को 8 विकेट से हराकर लगातार 21वीं जीत हासिल की, जिससे T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वालिफाई करने की उनकी उम्मीदें बढ़ गईं। साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में स्पेन की जबरदस्त जीत ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में मदद की। अपनी 21वीं जीत के साथ स्पेन ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के बनाए विश्व रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया।
2003 में ऑस्ट्रेलिया ने किया था कारनामा
दरअसल, स्पेन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने 17 वनडे मैच (जिसमें 2003 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मैच भी शामिल है) और तीन टेस्ट मैच सहित कुल 20 लगातार मैच जीते थे। अब स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए 21 लगातार मैच जीतने का कारनामा कर दिया है। 25 फरवरी 2023 से 14 अगस्त 2026 तक स्पेन ने खेले अपने सभी 21 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों (T20 फॉर्मेट) में जीत दर्ज की है।









































