दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने शनिवार को यहां ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में शतरंज प्रतियोगिता के एकतरफा फाइनल में बेलारूस के शतरंज ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा और शानदार ढंग से बिना कोई मैच हारे टूर्नामेंट जीता। इस बीच, अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने तकनीकी समस्याओं और डिस्कनेक्शन से भरे एक विवादित और अव्यवस्थित मैच में अलीरेजा फिरोजा को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने शनिवार को यहां ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में शतरंज प्रतियोगिता के एकतरफा फाइनल में बेलारूस के शतरंज ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा और शानदार ढंग से बिना कोई मैच हारे टूर्नामेंट जीता। टीम लिक्विड के कार्लसन ने पूरे टूर्नामेंट में एक चैंपियन की तरह से खेले। अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने के रास्ते में उन्होंने एक भी मैच नहीं गंवाया।
35 वर्षीय नॉर्वेजियन खिलाड़ी ने ग्रैंड फाइनल में AG.AL के लाजाविक पर 2-0 (3-1, 3-1) से जीत हासिल की। कार्लसन ने अपनी टीम ‘टीम लिक्विड’ के लिए 250,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि और 1000 क्लब चैंपियनशिप पॉइंट जीते। डेनिस ने AG.AL के लिए 190,000 अमेरिकी डॉलर और 750 पॉइंट हासिल किए।
जोखिम लिया और इनाम मिला
जीत के बाद पांच बार के विश्व चैंपियन ने कहा, ‘मैंने डेनिस के गेम देखे और कोचों से बात की। मुझे लगता है कि खासकर हिकारू का तरीका सही नहीं था। मजेदार बात यह है कि मैंने कहा था कि वह एंडगेम में बचाव करने में बहुत अच्छे नहीं हैं, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे हिकारू की तुलना में बेहतर ढंग से खेलना चाहिए। मैंने डेनिस के साथ कई बार ऑनलाइन खेला है, जहां मैंने जोखिम भरा खेल खेला और उसका खा









































