असाटी महिला समिति बालाघाट द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

0

फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट। सावन की हरियाली और उमंग से सराबोर हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन असाटी महिला समिति बालाघाट द्वारा नगर स्थित एक होटल में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सावन के इस पारंपरिक पर्व का आनंद लिया।कार्यक्रम की शुरुआत तीज पर्व की शुभकामनाओं एवं उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुई। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा रैंप वॉक किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात समिति द्वारा विभिन्न मनोरंजक एवं आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता, ग्रुप गेम एवं सावन क्वीन प्रतियोगिता प्रमुख रहीं।प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह का प्रदर्शन किया। सावन क्वीन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक झूले का आनंद लेते हुए सावन की खुशियों को यादगार बनाया। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से स्वल्पाहार का आनंद लिया।हरियाली तीज महोत्सव ने महिलाओं को आपसी मेल-जोल, सौहार्द एवं मनोरंजन के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का सुंदर अवसर प्रदान किया।असाटी महिला समिति बालाघाट ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता करने वाली समाज की सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here