Data Recharge : 39 रुपये में 20GB मोबाइल डेटा, BSNL का ऐसा प्लान जो Jio-Airtel के पास भी नहीं

0

Prepaid Data Plan: 39 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जिसमें यूजर्स को 20 GB मोबाइल डेटा मिलता है। BSNL का यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें अधिक डेटा की जरूरत होती है। ऐसा प्लान जियो और एयरटेल के पास नहीं है।BSNL: आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन काम करने, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, गेमिंग और पढ़ाई के लिए इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है। कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी एक खास दिन बहुत ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ जाती है, लेकिन हमारे मौजूदा पैक का डेली कोटा खत्म हो जाता है। ग्राहकों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) यूजर्स के लिए एक प्रीपेड प्लान ऑफर करती है, जिसमें एक दिन के लिए 20GB मोबाइल डेटा मिलता है। प्लान की तुलना अगर हम जियो और एयरटेल से करें तो इन दोनों कंपनियों के पास ऐसा कोई प्लान नहीं है, जिसमें 20GB डेटा एक दिन के लिए मिलता है। आइये, इस प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं।प्लान की कीमत और मिलने वाले फायदे

BSNL के इस खास डेटा ऑफर की कीमत मात्र 39 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 20GB मोबाइल डेटा मिलता है। प्रीपेज प्लान का सीधा मकसद उन ग्राहकों को राहत देना है जो एक ही दिन में भारी मात्रा में डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं। खास बात तो यह है कि 20GB डेटा खत्म हो जाने के बाद भी यूजर्स 40kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान की वैलेडिटी एक दिन यानी पूरे 24 घंटे है। यानी इसे रिचार्ज कराने के बाद आप उस पूरे दिन बेफिक्र होकर डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here