नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। आज इसका दूसरा और आखिरी दिन है। कल शनिवार को हुए डिनर में हिमालय की एक बेहद दुर्लभ चीज ने सबका ध्यान खींचा। डिनर में गुच्छी मार्मिक (Gucchi Marmik) नाम की पारंपरिक डिश परोसी गई, जिसमें गुच्छी मशरूम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी कीमत हजारों रुपये प्रति किलो होती है।
दरअसल, यह मशरूम भारत के सबसे महंगे और दुर्लभ जंगली खाद्य पदार्थों में शामिल है। इसकी अच्छी क्वालिटी वाली सूखी गुच्छी की कीमत कई बाजारों में 15000 से 40000 रुपये प्रति किलो तक है। हालांकि, कीमत क्वालिटी, उपलब्धता और बाजार की स्थिति के हिसाब से काफी बदल सकती है। गुच्छी मशरूम की खेती करके आप बिजनेस शुरू कर सकते हैं। हो सकता है कि कुछ समय में यह मशरूम ट्रेंड में आ जाए। ऐसे में इसकी खेती से आपको अच्छी कमाई हो सकती है।






































