रूस ने ईरानी शाहेद ड्रोन को बनाया अजेय हथियार, लट्टू हुआ तेहरान, इजरायल-US की बढ़ेगी टेंशन

0

तेहरान: यूक्रेन में जोरदार हमले कर रहे रूस के जेट से चलने वाले गेरान ड्रोन का अब ईरान भी मुरीद हो गया है। गेरान ड्रोन ईरान के शाहेद-136 ड्रोन का ही कॉपी है। रूस ने अब इसे और ज्‍यादा शक्तिशाली बना दिया है जिससे यूक्रेन के लिए इसे मार गिराना काफी मुश्किल हो गया है। गेरान ड्रोन शाहेद से ज्‍यादा तेजी से हमला करता है। इसकी स्‍पीड 600 किमी प्रतिघंटा है। इससे पहले यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस के अनुरोध पर ईरान ने बहुत बड़े पैमाने पर रूस को शाहेद-136 क‍िलर ड्रोन की सप्‍लाई की थी। माना जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान अब गेरान ड्रोन का इस्‍तेमाल कर सकता है।

फाइनेंशियल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी सुरक्षा अधिकारियों और रूसी राष्‍ट्रपति के एक करीबी ने बताया कि ईरान ने रूस से गेरान ड्रोन मांगा है। रूस साल 2023 से ही शाहेद को अपग्रेड करके गेरान ड्रोन बना रहा है। गेरान-4 और गेरान-5 एकदम आधुनिक रूसी मॉडल हैं जो हाल के दिनों में यूक्रेनी शहरों में तबाही मचा रहे हैं। ये जेट पावर्ड ड्रोन प्रोपेलर से चलने वाले ड्रोन की तुलना में एयर डिफेंस सिस्‍टम को मात देने में ज्‍यादा सक्षम हैं। इन ड्रोन के इस्‍तेमाल से यूक्रेन की टेंशन काफी बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here